
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. इसके बाद उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया. उत्तराखंड में साल 2013 में आई बाढ़ और त्रासदी में आठवीं शताब्दी के आदि गुरु की प्रतिमा नष्ट हो गई थी, जिसे पुनर्निर्मित किया गया है इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित हाउस और मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं जिनका उद्घाटन करेंगे. इस दौरान उनका एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है.




