बेंगलुरुदेश

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी , देखें विडियो

आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी

बेंगलुरु न्यूज़ धमाका /// तुमकुर से करीब 30 किलोमीटर दूर गुब्बीन ताल्लुक के सोमशेखर चंद्रशेखर पुरा पुलिस स्टेशन में तैनात आरोपी सब इंस्पेक्टर के साथ कांस्टेबल नयाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. हाल ही में चंद्रशेखर पुरा पुलिस स्टेशन में एक पारिवारिक मुकदमे का मामला दर्ज हुआ, जिसके बाद वहां की पुलिस ने चंद्रन्ना नाम के एक व्यक्ति का वाहन जब्त कर लियातुमकुर शहर की सड़कों पर एक हैरान कर देने वाला वाकया देखने को मिला. यहां दो पुलिस अधिकारी एक सब-इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आए.सब-इंस्पेक्टर पर घूस लेने का आरोप है आधी अधूरी वर्दी पहने आरोपी सब-इंस्पेक्टर सोमशेखर को करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद आम जनता की मदद से पकड़ा गया

सोमशेखर ने कथित तौर पर कांस्टेबल नयाज अहमद को उस व्यक्ति की गाड़ी छोड़ने के लिए घूस के रूप में 28,000 रुपये लेने का आदेश दिया था. चंद्रन्ना ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया चंद्रन्ना ने कांस्टेबल को 12,000 रुपये दिए, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की इंस्पेक्टर विजयलक्ष्मी और उनकी टीम ने आरोपी कांस्टेबल को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कांस्टेबल ने कबूल किया कि सब-इंस्पेक्टर ने उसके घूस लेने का निर्देश दिया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!