छत्तीसगढकोंडागांव

सरगुजा ने जीती 21वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, बस्तर बना उप विजेता

21वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बालक-19 वर्ष कोंडागाँव डीएनके ग्राउंड में 28 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 5 जोन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के स्कूली खिलाड़ियो की टीम शामिल हुई।

खेल का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्राजी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सरगुजा प्रथम स्थान, बस्तर द्वितीय स्थान एवं दुर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बस्तर एवं सरगुजा के मध्य हुआ। जिसमें सरगुजा ने बस्तर को भारी अंतर से परास्त किया। इसके पश्चात बस्तर के खिलाड़ियों में काफ़ी निराशा थी। परन्तु कोच विकास गुप्ता एवं सहयोगी साथी रविन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण कुमार यदु वीरेंद्र दीवान एवं प्रदीप छिंदा ने बस्तर जोन के सभी 7 जिलों से आये खिलाड़ियों को एक साथ कड़ा अभ्यास एवं उनमे उत्साहवर्धन किया। जिसके फलस्वरूप बस्तर जोन अपने आगे के सभी मैच क्रमशः रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर से भारी अंतर से जीता। एवं प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बस्तर जोन से अशोक, विकास, अमन, अभिजीत, अभिजीत एवं जगदीश ने अपना विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता में सफल होने पर जिला शिक्षा एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रतियोगिता में शामिल समस्त टीम ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!