छत्तीसगढकोंडागांव

मलखम्भ एवं तीरंदाजी में बस्तर जोन का दबदबा कायम

तीरंदाजी में अंडर-19 बालिका वर्ग में अनीला नेताम बस्तर एवम् अंडर-17 बालिका वर्ग में जानकी सिदार बिलासपुर प्रथम तीरंदाजी अंडर-19 बालक वर्ग में ओम बघेल दुर्ग प्रथम एवं अंडर-17 दक्ष पेटल रायपुर प्रथम । मलखम्भ भारत के एक प्राचीनतम खेल में से एक है। जिसे मिट्टी का खेल कहा जाता है। मलखंभ के प्रतिस्पर्धा के तीन प्रारूप होते हैं । जिसमें पोल मलखम्भ, रोप मलखम्भ और हैंगिंग मलखम्भ। बता दें कि मलखम्भ को करने के लिए जिम्नास्टिक योग और एक्रोबैटिक्स योगों के माध्यम से खेला और अभ्यास किया जाता है।

मल खम्भ में इनका है खास योगदान – मलखम्भ आयोजक मंडल में मनोज प्रसाद, एसटीएफ के जवान नारायणपुर से ,बिलासपुर संभाग के प्रशिक्षक पुष्कर दिनकर, कौशल्या साहू ,प्रभात जांगड़े , प्रीति दिवाकर ,रायपुर संभाग से सुरेंद्र कोसरिया, पूजा , सीमा साहू, बस्तर जोन से मागेन मंडावी, गुप्तेश्वर नाथ , सुधा तिवारी, सरोज मंडावी ,डी कैमरों ,तुलसी बघेल एवं मेंहतरीन सोरी का विशेष योगदान रहा। तीरंदाज़ी अंडर-19 बालिका वर्ग में बस्तर जोन सेअनिला नेताम 572 अंक के साथ प्रथम एवम् द्वितीय स्थान कुमारी अंजली नेताम बस्तर जोन से 413 प्राप्त का द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही अंडर-17 में बिलासपुर जोन से कुमारी जानकी सिदार 599 अंक के साथ प्रथम स्थान एवं दुर्गा जोन से अंकिता मौर्य 514 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग अंडर-19 दुर्ग जोन से ओम बघेल 647 अंक के साथ प्रथम स्थान एवं बिलासपुर जोन भिषभ राजवाड़े 597 के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 बालक वर्ग रायपुर जोन सिद्धार्थ पटेल 612 के साथ प्रथम स्थान, सरगुजा जोन अमन खजूर 577 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया।

क्रिकेट में दुर्ग से 9 रनों से जीता बस्तर – क्रिकेट बालक अंडर-19में बस्तर विरुद्ध दुर्ग के मध्य मैच खेला गया। जिसमें बस्तर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 73 रन बनाए जवाब में दुर्ग ने 64 रन ही बना पाए । इस प्रकार बस्तर 9 रन से विजई हुए। दूसरा मैच रायपुर विरुद्ध बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में 72 रन बनाए । जवाब में रायपुर ने 48 रन ही बना पाए । इस प्रकार बिलासपुर 24 रन से यह मैच जीत गया। दिन का तीसरा मैच दुर्ग विरोध सरगुजा के मध्य खेला गया जिसमें सरगुजा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 60 रन बनाए । जवाब में दुर्ग ने 34 रन बनाए। इस प्रकार से सरगुजा ने 26 रन से यह मैच जीत गया।

टीटी में चुने जायेगे पांच खिलाडी – टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग मैच के लिए क्वालीफाई किया । जिसमें अंडर-14 ,अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में बालक बालिकाओं का मैच हुआ जिसके अंतर्गत प्रवीणता के आधार पर 5 बच्चों का चयन राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया जाना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!