
रायपुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार रात को कुंरा नगर पंचायत के हाईस्कूल के पास तीन आरोपियों ने चाकू से एक बालक पर हमला कर दिया .हमलावर और घायल हम उम्र बताए गए है . विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन घायल राहुल कंडरा पिता रामकिशुन 17 वर्ष की हालत गंभीर बताई गई है और आरोपी नाबालिग हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर की रात 8 बजे रोशन कुंजाम 19 वर्ष अपने छोटे भाई राहुल को खाना खाने बुलाने ढूढते हुए कुंरा के शासकीय स्कूल के पास पहुंची कुंरा का ही 17 वर्षीय आरोपी अपने दो साथियों के सस्थ राहुल कंडरा के साथ मारपीट कर रहा था एकाएक आरोपी ने चाकू निकाला और उसपर वार कर दिया जिससे प्रार्थीया का भाई राहुल लहूलुहान हो गया . घटना के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया प्राइवेट वाहन की मदद से घायल को धरसींवा अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत रायपुर मेका हारा रिफर कर दिया गया .पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 294,506,326 ,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है,

