छत्तीसगढकोंडागांव

मोहन मरकाम ने दी 2 करोड़ 96 लाख की लागत से 46 सड़कों की सौगात

कोण्डागांव विधानसभा के ग्रामों में 2 करोड़ 96 लाख की लागत से 4938 मीटर बनेंगे शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग
वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को शाला, आंगनबाड़ी भवन आवागमन में मिलेगा लाभ

विधायक कोण्डागांव व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की अनुशंसा से कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव एवं माकड़ी के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 96 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है । विधानसभा कोण्डागांव के ग्रामीण पंचायत मुख्यालय एवं छात्र-छात्राओं को शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है । कच्चा मार्ग होने से सबसे अधिक परेशानी तो वर्षा ऋतु में होती है। इन मार्गों पर पिछले वर्ष लगभग 5 करोड़ी की राशि स्वीकृति मिली थी । इस वर्ष भी 2 करोड़ 95 लाख की लागत से 4938 मीटर सीसी सड़क बनने की स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है ।

बनायी जायेगी ये सडकें – मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन सिलाटी पहुंच मार्ग निर्माण 40 मीटर राशि 2.40 लाख, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन चिमड़ी पहुच मार्ग निर्माण 90 मीटर राशि 5.40 लाख, ग्राम मसोरा के शासकीय हाई स्कूल भवन, बेलोतीपारा सी.सी. रोड़ निर्माण 210 मीटर राशि 12.60 लाख, ग्राम मसोरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन जामकोटपारा सी.सी.रोड़ निर्माण 200 मीटर राशि 12.00 लाख, ग्राम मसोरा के शासकीय हाई स्कूल भवन बुडरापारा सी.सी.रोड़ निर्माण 140 मीटर राशि 8.40 लाख, उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन धनपुर में सी.सी. रोड़ निर्माण 50 मीटर राशि 3.00 लाख, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन बडे़कनेरा में सी.सी.रोड़ निर्माण 156 मीटर राशि 9.36, हाई स्कूल भवन बाखरा में सी.सी.रोड़ निर्माण 87 मीटर राशि 5.22 लाख, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन बडेबेंदरी में सी.सी.रोड़ निर्माण 150 मीटर राशि 9.00 लाख, ग्राम मसोरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन नयापारा पहुंच सी.सी.रोड़ निर्माण 180 मीटर राशि 10.80 लाख, ग्राम मसोरा के उचित मूल्य दुकान एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तक सी.सी. रोड निर्माण 150 मीटर राशि 9 लाख, शामपुर से शिक्षक आवासगृह तक सी.सी.रोड निर्माण 150 मीटर राशि 9.00 लाख, उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन बागबेड़ा में सी.सी. रोड़ निर्माण 30 मीटर राशि 1.80 लाख उपस्थ्य केन्द्र भवन उलेरा में सी.सी. रोड़ निर्माण 40 मीटर राशि 2.40 लाख मेन रोड़ से श्उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन अमरावती तक सी.सी.रोड़ निर्माण 100 मीटर राशि 6.00 लाख, मेन रोड़ से श्उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन काटागांव तक सी.सी. रोड़ निर्माण 100 मीटर राशि 6.00 लाख, हाई स्कूल भवन उडीदगांव में सी.सी. रोड़ निर्माण 200 मीटर 12.00 लाख, हाई स्कूल भवन बागबेड़ा में सी.सी रोड़ निर्माण 90 मीटर 5.40 लाख, उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवन माकड़ी में सी.सी.रोड़ निर्माण 100 मीटर राशि 6.00 लाख व अन्य सीसी सडक के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र बेलोण्डी में सी.सी. रोड़ निर्माण 110 मीटर राशि 6.60 लाख, आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूलूबहार में सी.सी. रोड़ निर्माण 70 मीटर 4.20 लाख की स्वीकृति मिलने पर विधायक मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व लोक निर्माण विभाग माननीय ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!