रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में चल रहे निर्माण कार्य में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किया श्रमदान , छेरछरा पुन्नी के पैसे से बन रहा कांग्रेस भवन

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में चल रहे निर्माण कार्य में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने श्रमदान किया.श्रमदान करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजीव भवन का निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है, सभी कांग्रेसियों ने श्रमदान करके विधिवत इसकी शुरुआत की है. हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. छेरछेरा पुन्नी के माध्यम से हम धन इकट्ठा कर राजीव भवन का निर्माण कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शप्तगिरि शंकर उल्का इस भवन का का जायजा लेंगे, हमारा लक्ष्य है कि 2023 के चुनाव से पहले नया राजीव भवन बनकर तैयार हो जाए. 2018 का चुनाव हमने राजीव भवन से लड़ा था, वो भवन हमारे लिए भाग्यशाली साबित हुआ, 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, ऐसा हमें लगता है. इस दौरान रायपुर निगम महापौर एजाज, निगम सभापति प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!