छत्तीसगढकोंडागांव

स्कूली बच्चों को मौसमी रोगों से बचाने आयुष काढ़े का किया गया वितरण

ग्राम बोरगांव एवं सिंगनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर सभी शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मौसमी रोगों से बचाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए आयुष काढ़ा पिलाया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से सहायता प्रदान की गई है।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ नेताम – रोगों से बचाव के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना बहुत जरूरी है और आयुर्वेद काढ़े के नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस अवसर पर बच्चों सहित शालेय शिक्षकों को घर पर काढ़ा बनाने की विधि बताने के साथ ही नियमित सेवन करने की सलाह भी दी गई।

जिला आयुर्वेद अधिकारी ने औषधालयों का आकस्मिक निरीक्षण- इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ नेताम द्वारा शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोरगांव, सिंगनपुर, लंजोड़ा तथा रांधना का औचक निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने आयुष का व्यापक प्रचार प्रसार कर औषधालय में ओपीडी संख्या मे वृद्धि करने निर्देशित किया गया।

मौजूद रहे ये – इस दौरान कोण्डागांव नोडल अधिकारी आयुष डॉ चंद्रभान वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश विश्वकर्मा, डाॅ रमेश रातड़े, डाॅ आलोक जाधव, डाॅ प्रदीप बिस्वाल सहित सभी औषधालयों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!