रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

राजधानी सिटी SP ऑफिस के बाहर चाकूबाजी

Story Highlights
  • मौदहापारा इलाके के दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स चाकूबाजी की घटना का शिकार हो गए। यहां लड़कों के दो गुटों के बीच पार्टी के दौरान मारपीट हो गई। बात इस कदर बढ़ी की दूसरे गुट के बदमाशों ने कुछ देर में मर्डर की प्लानिंग कर डाली। कॉल करके लड़कों को दूसरी जगह बुलाया और चाकू से जानलेवा वार कर दिया। ये वारदात रायपुर के सिटी SP ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर हुई। सरेआम चाकूबाजी के बाद 3-4 युवक बड़े आराम से लोगों की आंखों के सामने से फरार हो गए। इस वारदात में 2 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना हुई है। मौदहापारा दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स के ग्रुप ने एक पार्टी रखी थी। इसमें एम कॉम के स्टूडेंट्स शामिल थे। गुरुवार की रात ये पार्टी VIP रोड के होटल शीतल में थी। स्टूडेंट्स डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। यहां मौजूद स्टूडेंट्स में अहतेशाम अशरफी ,अहतेशाम खान , मोहम्मद अल्ताफ खान भी शामिल थे। इनके अलावा पार्टी में 150 लड़के-लड़कियां और भी थे। अहतेशाम खान का एक परिचित जस्सी भी इस पार्टी में आ गया।जस्सी दुर्गा कॉलेज का छात्र नहीं है। यहां लड़कों के गुटों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों गुटों में मारपीट तक हो गई। मारपीट के बाद कुछ देर हंगामा हुआ,

फिर आधे घंटे के बाद छात्रों के ग्रुप ने मामला शांत करवा दिया।होटल में मारपीट के बाद जस्सी उस होटल से भाग गया। इसके बाद राज टॉकिज के पास सिटी SP दफ्तर के ठीक सामने बेकरी के पास जस्सी और उसके साथ हॉकी स्टिक और चाकू से लैस होकर पहुंचे। जस्सी ने अहतेशाम खान को कॉल करके कहा कि मिलकर मामला सुलझाना है, बेकरी के पास पहुंच जाओ। अहतेशाम खान के साथ अहतेशाम अशरफी और मोहम्मद अल्ताफ खान भी पहुंचे। यहां बात करने की बजाए जस्सी और उसके 3-4 साथियों ने सीधे मारपीट शुरू कर दी।चाकू के हमले में अहतेशाम अशरफी ,मोहम्मद अल्ताफ खान दोनों को अधिक चोटें आई हैं। इन्हें तात्यापारा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अल्ताफ को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद जस्सी और उसके साथी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस अब इनकी खोजबीन कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!