टेक्नोलॉजी

लॉन्च से पहले आने लगे JioPhone Next की अनबॉक्सिंग के वीडियो

JioPhone Next दिवाली के इर्द-गिर्द लॉन्च किया जाएगा और यह देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेडके चेयरमैन मुकेश अंबानी की Jio ने अभी  JioPhone Next भी नहीं किया है और उससे पहले ही वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब पर इससे जुड़े अनबॉक्सिंग के कुछ वीडियो सामने आ गए। इनमें कथित फोन के डिब्बे को खोलकर दिखाया गया और डिटेल्स की जानकारी दी गई। ऐसी क्लिप्स में फोन के मॉडल से लेकर चार्जर तक दिखाया गया। हालांकि, कंपनी ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया। चेताते हुए लोगों से अपील की कि वे फोन खरीदने से जुड़े नकली लिंक्स से सावधान रहें।क्लिप्स में दिखाया गया हैंडसेट भी संदिग्ध नजर आया। हाल ही में जियो ने अपने जियोफोन नेक्स्ट की मेकिंग से जुड़ी शॉर्ट फिल्म जारी की थी, जिसमें फोन की झलकियां देखने को मिली थीं। असल फोन अनबॉक्सिंग वाले फोन्स से अलग है। साथ ही फोन जब ऑन होता है, त उस पर प्रतति ओएस का जिक्र कहीं देखने को नहीं मिलता है। जैसे ही यह खुलता है, तो एंड्रॉयड पाई का प्रतीक चिह्न दिखता है।जियो ने हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘डीबी’ से कहा कि अनबॉक्सिंग में दिखाए गए फोन और उसका डिब्बा पूरी तरह नकली हैं। फोन लॉन्च ही नहीं हुआ है। जियो की ओर से उन वीडियोज के संदर्भ में भी चेताया गया, जिनमें इस फोन को खरीदने के बारे में जानकारी दी गई थी। कंपनी ने कहा, ऐसे फर्जी लिंक्स से सावधान रहें। हमारी ओर से फोन फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। अगर यह लॉन्च नहीं हुआ है, तब डिलीवरी कैसे हो सकती है? यह फोन खरीदना चाहते हैं, तो लॉन्चिंग का वेट करें।अनबॉक्सिंग के इन वीडियोज़ में फोन का जो डिब्बा दिखाया गया, तो ऐसा लग रहा था कि स्टिकर और लोगो (जियोफोन नेक्स्ट का) का प्रिंट निकालकर अलग से चिपकाया गया। महीन बात है कि फोन जियो और गूगल ने मिलकर बनाया है, पर इसके डिब्बे पर अमेरिकी टेक कंपनी का लोगो नहीं नजर आया।कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी फिलहाल कोई तारीख तो जारी नहीं की है, मगर कहा जा रहा है कि JioPhone Next दिवाली के इर्द-गिर्द लॉन्च किया जाएगा। यह देश का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!