कोंडागांव

कोंडागॉव युवा कांग्रेस ने किया मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन, रसोई गैस टंकी उठायी सिर पर, चलाई साईकिल

मंहगाई कम नही होने की स्थिति में भविष्य में भी होगा उग्र प्रदर्शन – युवा कांग्रेस कोण्डागांव

कोंडागांव न्यूज़ धमाका । छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व प्रदेश महासचिव सह कोंडागॉव जिला प्रभारी सुशील मौर्य के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कोंडागॉव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चिपावंड में बढती मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्ष्रन किया गया। दिन प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवम खाद्य तेल की दामों में हो रही लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। एलपीजी सिलेंडर कंधे पर उठा कर जताया विरोध -इस विरोध प्रदर्षन में युकाइयों ने रसोई गैस की टँकी को कंधे में लादकर रैली निकाली और इसके बाद गैस टँकी को छोड़ कर पुराने दिनों को याद करते हुए लकड़ी के गठ्ठे को लेकर वापस रैली निकाली। इसके साथ ही पुराने दिन वापस लाओ अच्छे दिन नही चाहिए के नारे लगाते नजर आए। इस मौके पर युंकाईयों ने साइकिल रैली निकाली और संदेश दिया कि पेट्रोल डीजल के दाम जिस तरह दिन प्रतिदिन बद्व रहे हैं उससे आम लोगों को गाड़ी चलाना मुष्किल अब फिर से साइकिल चलानी पड़ेगी ।
कोंडागॉव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा – केंद्र में बैठी मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल स्तीफा दे देनी चाहिए क्योंकि आज पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल सब इतना मंहगा हो गया है कि घर चलाना मुश्किल हो गया है । अगर मंहगाई पर कंट्रोल नही कर पा रही सरकार तो स्तीफा दे देना चाहिये। अगर सरकार मंहगाई कम करने की ओर ध्यान नही देती तो आगामी समय मे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे किए अब असलियत सामने है। इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे भाजपा।
मौजूद रहे ये – आज के धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल,, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा, मीडिया विभाग प्रभारी रितेश पटेल, महासचिव युकां वेद कश्यप, रविन्द्र दिवान, विधानसभा उपाध्यक्ष हेमंत भोयर, पुर्व जनपद सदस्य सुकमु कोर्राम, सिंगनपुर सरपंच जयसिंह, पुर्व सरपंच धनसिंह मरकाम, जगरनाथ कोर्राम, उत्तम मानिकपुरी, सायबो, बुलाजी पटेल, आकाश मरकाम, छबि नेताम, फूलचंद मण्डावी, पुबेन्द्र भोयर, पोपेंद्र कौशिक, कृष्णा नेताम, सुंदर विश्वकर्मा, गणेश मानिकपुरी सहित युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में गा्रमीण मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!