
ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एक गवाह ने किए चौंकाने वाले दावे
मुंबई न्यूज़ धमाका /// गोसावी वही शख्स है, जिसके साथ आर्यन खान की सेल्फी वायरल हुई थी और जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामले में स्वतंत्र गवाह बनाया है। गवाह प्रभाकर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े और दूसरे गवाह केपी गोसावी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभाकर का दावा है कि उन्होंने केपी गोसावी और सैम को 25 करोड़ रुपए की बात करते सुना है और 18 करोड़ रुपए में बात बन गई, ऐसा कहते सुना है। गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 में से 8 करोड़ रुपए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गवाह बनाकर 10 सादे कागज पर दस्तखत ली। मेरा आधार कार्ड मांगा गया।




