विदेश

यूएन ने कहा है कि उत्तर कोरिया भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है

तानाशाही के कारण भुखमरी झेल रहा उत्तर कोरिया, सुसाइड करने को मजबूर हैं लोग!

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका . अपने तानाशाही रवैये की वजह से चर्चा में रहने वाले देश उत्तर कोरिया पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने चिंता जताई है और सबसे खराब स्थिति बच्चों-बुजुर्गों और जेल में रह रहे कैदियां की है.क्विंटाना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए अपने बॉर्डर को सील कर दिया. देश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों की वजह से ऐसी स्थिति हो गई है. देश में प्रवेश करने या देश को छोड़ने का प्रयास करने वाले लोगों को गोली मारने का आदेश भी इस नीति में शामिल है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए डीपीआरके की सरकार के इस आत्मघाती कदम के कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं या देश से पलायन कर रहे हैं.जानकारी के अनुसार यूएन के स्वतंत्र जांचकर्ता टॉमस ओजिया क्विंटाना ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार समिति को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों और बिगड़ते वैश्विक संबंधों के कारण उत्तर कोरिया आज वैश्विक समुदाय से अलग-थलग नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया में खाद्यान्न का गहरा संकट है और लोगों की आजीविका पर इसका असर पड़ा है, खासकर देश में बच्चे एवं बुजुर्गों के लिए भुखमरी का बड़ा खतरा बन गया है. उत्तर कोरिया में हालात ऐसे हो गए हैं कि लाखों लोगों को पिछले कुछ दिनों से खाना भी नसीब नहीं हुआ है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पहली बार औपचारिक तौर पर इसे स्वीकार किया है कि उत्तर कोरिया भुखमरी की मार झेल रहा है. इस स्थिति का देश के अंदर लोगों के मानवाधिकारों पर भी जबरदस्त असर पड़ा है. परमाणु हथियार का दम भरने वाले उत्तर कोरिया में हालात ऐसे हो गए हैं कि लाखों लोगों को पिछले कुछ दिनों से खाना भी नसीब नहीं हुआ है. यूएन ने कहा है कि कि उत्तर कोरिया भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है. किम जोंग उन ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में कहा कि नागरिकों के खाने की स्थिति अब तनावपूर्ण होती जा रही है. कृषि क्षेत्र अनाज की पैदावार के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका है, क्योंकि पिछले साल आए तूफानों की वजह से बाढ़ आ गई. इस वजह से वहां अनाज के दाम काफी बढ़ गए हैं. उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी एनके न्यूज के मुताबिक, देश में केला तीन हजार रुपये प्रति किलो में बिक रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!