धर्म

आप भी रखने वाली हैं करवा चौथ व्रत, तो जान लीजिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

2021 करवा चौथ शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुबह 3 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 08 बजकर 11 मिनट है। करवा चौथ पूजन का शुभ समय शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

हिंदू धर्म में करवा चौथ का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर, रविवार को है। खास बात यह है कि इस साल करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में पूजन किया जाएगा। रविवार के दिन करवा चौथ होने के कारण व्रती महिलाओं को सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवा चौथ व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

करवा चौथ के दिन क्या करें

1. करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दोनों को शुभ माना जाता है। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना भी अच्छा होता है।
2. महिलाओं को सुबह उठकर करवा चौथ के दिन बड़े-बुजुर्गों और पति के पैर अवश्य छूने चाहिए।
3. करवा चौथ की कथा अवश्य पढ़ना या सुनना चाहिए।
4. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें। इस दिन पति के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है।
5. करवा चौथ के दिन सास की ओर से दी गई सरगी को ग्रहण करना चाहिए।

व्रत के दिन क्या न करें

महिलाएं इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र न पहनें। ज्योतिष शास्त्र में इन रंगों को अशुभ माना जाता है।
महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी को दान में न दें और न ही किसी से दान में लें।
करवा चौथ के दिन घर में झगड़ा नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।व्रती महिलाओं को इस दिन दोपहर में सोना नहीं चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!