राशिफलधर्म

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल , आज के राशिफल के साथ

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका /// 2 दिसंबर को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है।जानिए 2 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबर की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। वाहन सुख में कमी आएगी। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता का सहयोग मि‍लेगा।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। सुखद यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र के बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा भी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशानी से मुक्‍ति‍ मि‍लने की उम्‍मीद है।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घरेलू समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मविश्वास में कमी भी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!