Uncategorized

पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में हिस्सा लेने स्काउट दल कोण्डागांव जायेगा दार्जिलिंग;क्रॉस कंट्री एवं राष्ट्रीय पर्वतारोहण दल ने कलेक्टर से की मुलाकात,कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दी यात्रा की शुभकामनायें। धमतरी क्रांस कन्ट्री दल का डीओसी भीषभदेव साहू एवं दार्जिलिंग पर्वतारोहण कोण्डागांव दल का दायित्व सम्भालेंगे स्काउट मास्टर ऋषिदेव सिंह’

कोंडागांव न्यूज़ धमाका // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य आयुक्त प्रेम प्रकाश शर्मा व वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे एवं जिला संगठन आयुक्त ऋषभदेव साहू के नेतृत्व में क्रॉस कंट्री धमतरी एवं पर्वतारोहण दार्जलिंग शिविर का दल ने जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मुलाकात की। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने क्रास कंट्री एवं राष्ट्रीय पर्वतारोहण शिविर में जाने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स के शिक्षक एवं प्रतिभागियों को जिले का कुशल नेतृत्व करने की आषा व्यक्त करते हुए कोण्डागांव में भारत स्काउट गाइड की गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा की। और आने वाले समय में स्काउट व गाइड गतिविधियों के संबंध में बैठक आयोजित कर जिले में स्काउट गाइड को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कहीं ।


तीन दिसम्बर तक चलेगा षिविर – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोण्डागांव जिलास्तरीय रोवर, रेंजर, स्काउट, गाइड क्रॉस कंट्री सह स्काउटर गाइडर हाईक शिविर दिनांक 01 से 3 दिसम्बर 2021 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री धमतरी में आयोजित शिविर में भाग लेगा । इस दल में जिला संगठन आयुक्त भीषमदेव साहू के नेतृत्व में 13 रेंजर, 23 रोवर एक स्काउट दो प्रभारी एवं 16 संचालक मंडल की टीम दिनांक 1 दिसंबर को प्रातः 9 बजे धमतरी के लिए रवाना हुयी ।


दूसरा दल कोण्डागांव से दार्जिलिंग के लिये होगा रवाना – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोण्डागांव की दूसरी टीम स्काउट मास्टर ऋषिदेव सिंह के नेतृत्व में राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक कुरसेआंग दार्जिलिंग के लिए दिनांक 6 दिसंबर 2021 को रात्रि 8 बजे कोण्डागांव से रायपुर के लिए रवाना होगी । रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य की टीम सामूहिक रूप से दार्जिलिंग के लिए एक साथ रवाना होगी।


कोण्डागांव दल में सामिल है ये – कोण्डागांव दल में, स्काउट मोहित पटेल दहिकोंगा, रोवर मुकेश पांडे मालगांव, उमेश नेताम विश्रामपुरी, रेंजर साधना नेताम गिरोला, राजबती नेताम लंजोड़ा, किरण नेताम विश्रामपुरी सम्मलित होगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!