धर्मराशिफल

मेष से लेकर मीन राशि के जीवन में होगी हलचल, पढ़ें 10 दिसंबर का राशिफल

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका /// 10 दिसंबर को शुक्रवा है और इस दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध इस दिन धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।10 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी, लेकिन जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में सौम्‍यता रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पुराने मि‍त्रों से भेंट होगी। यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि- मन अशान्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों से सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पार‍िवार‍िक सुख में कमी आ सकती है। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मि‍लेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। पैतृक सम्‍पत्‍ति की प्राप्‍ति हो सकती है।

तुला राशि- बातचीत में संयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सुधार होगा। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आलस्‍य की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सम्‍पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

कुंभ राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!