धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी : बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलने लगी कार

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले में बीच सड़क पर एक कार धू-धू कर जल उठी। हादसे के वक्त कार में बैठे दो लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचायी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक कार साकरा से नगरी की तरफ जारी रही थी, तभी अचानक से कार में आग लगी और फिर मिनटों में ही आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। खुशकिस्मति रही कि कार सवार दोनों लोगों की जान बच गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या CG05 V4241 नंबर की कार देर शाम सांकरा से नगरी की तरफ जा रही थी। अचानक से इंजन के पास से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गयी, जब तक कार का गेट खोलकर किसी तरह से सवार दोनों लोग बाहर निकले , तब तक आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया। है। इधर घटना की सूचना पर एसडीओपी मयंक रणसिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि मिनटों में ही कार जलकर खाक हो गयी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!