जगदलपुरछत्तीसगढ

ट्रक ने 3 को कुचला महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर , ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया हाईवे जाम

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के सरगीपाल की रहने वाली तुलसा बघेल (28) अपने पति गणेश (32 ) और एक अन्य महिला सुबाली (40) के साथ जाटव गांव अपने भाई के घर आई हुई थी। यहां से वह अपने पारिवारिक काम को पूरा कर शनिवार को अपने घर सरगीपाल लौट रही थी।इस बीच दंतेवाड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का ड्राइवर तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में एक महिला तुलसा बघेल की मौत हो गई। उनके पति गणेश और सुबाली गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीणों ने मेकाज में भर्ती करवाया।SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि, इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों ने किसी की बात नहीं सुनी। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। साथ ही ट्रक ड्राइवर की भी फौरन गिरफ्तारी की गई। ग्रामीणों को समझाया गया, जिसके बाद हाइवे बहाल हुआ

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!