
कर्नाटक न्यूज़ धमाका /// बेलगावी में ब्लैक फंगस से पत्नी की मौत से दुखी सेवानिवृत्त सैनिक और उसके चार बच्चों ने आत्महत्या कर ली. घटना जिले के हुक्केरी तालुक के एक गांव की है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय गोपाल हदिमानी और उसके चार बच्चे- 19 साल की सौम्या, 16 साल की श्वेता), 11 साल की साक्षी और आठ साल के सृजन हदिमानी ने शुक्रवार को रात में जहर खा लिया. रिश्तेदारों ने कहा कि हदिमानी की पत्नी जुलाई में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुई थी. इससे बाद उसकी मौत हो गई थीपड़ोसियों को सुबह घर के किसी सदस्य को बाहर न पाकर शंका हुई. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.




