उत्तरप्रदेशदेश

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा : प्रियंका ने खेत में जलेबी और पराठा खाई

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका /// बाराबंकी में कांग्रेस ने आज से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की।प्रियंका ने कहा कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। ये जानना चाहती थी कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं। वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं। बाराबंकी में तिरंगा यात्रा निकालने से पहले प्रियंका ने कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाओं का ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने यहां नया नारा गढ़ा। कहा, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ। कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार, 20 लाख को सरकारी रोजगार।बाराबंकी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले वे लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते में तमरसेपुर गांव में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं। प्रियंका खेत में ही महिलाओं के बीच बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से प्रियंका को जलेबी खिलाई।एक महिला प्रियंका को अपने हाथों से पराठा खिलाने लगी, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे भाई ने कहा है, कम खाया करो, मोटी हो रही हो।’ इसके बाद एक बुजुर्ग महिला ने एक कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी लेंगी।

  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आज से 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की
  • लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते में प्रियंका खेतों में काम कर रही महिलाओं से मिलीं

सात प्रतिज्ञाएं

  • 2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 20 लाख को सरकारी रोजगारटिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!