
07 सितम्बर 2026 //
भोपाल न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश से पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों के लिए बड़ी खबर। रानी कमलापति-अगरतला और हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने मध्य प्रदेश से पूर्वोत्तर भारत के लिए चलने वाली दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का फैसला किया है। रानी कमलापति–अगरतला और हापा–नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित सेवा के रूप में चलेंगी। इससे मध्य प्रदेश समेत पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
रानी कमलापति–अगरतला ट्रेन अब नियमित चलेगी
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल को अब 11665/11666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति–अगरतला एक्सप्रेस की नियमित सेवा 22 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक गुरुवार रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11666 अगरतला–रानी कमलापति एक्सप्रेस 25 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार अगरतला से चलेगी।
यह ट्रेन रानी कमलापति से नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, गुवाहाटी, छपारमुख, न्यू हाफलोंग, बदरपुर जंक्शन, न्यू करीमगंज, धर्मनगर, कुमारघाट, अंबासा और तेलियामुरा होते हुए अगरतला पहुंचेगी।
22 कोच की होगी ट्रेन
नियमित रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर, 2 सेकेंड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 थर्ड एसी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 जनरेटर कार शामिल हैं।
हापा–नाहरलागुन स्पेशल भी होगी नियमित
दूसरी ओर, भोपाल मंडल होकर चलने वाली हापा–नाहरलागुन–हापा साप्ताहिक स्पेशल को भी नियमित ट्रेन में बदल दिया गया है। अब ट्रेन संख्या 09525/09526 की जगह यह सेवा 19525/19526 हापा–नाहरलागुन–हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 19525 हापा–नाहरलागुन एक्सप्रेस की नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार हापा से शुरू होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19526 नाहरलागुन–हापा एक्सप्रेस 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार नाहरलागुन से चलेगी।
भोपाल मंडल के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
हापा से नाहरलागुन जाने वाली ट्रेन भोपाल मंडल के ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में भी इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।
इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को पश्चिमी भारत से पूर्वोत्तर भारत के बीच नियमित रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन
हापा–नाहरलागुन एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ और हारमती स्टेशनों पर ठहरेगी।
नियमित ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
दोनों ट्रेनों को नियमित किए जाने से मध्य प्रदेश और देश के पश्चिमी हिस्सों से पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। खासतौर पर त्रिपुरा, अगरतला और नाहरलागुन क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का विकल्प मिलेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और सीट उपलब्धता की नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों और RailOne ऐप से जांचने की अपील की है।