रायपुरछत्तीसगढ

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने राजीव भवन में किया पदभार ग्रहण

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की आज मेरे लिए बहुत गौरव का विषय है की कोरिया जिले के एक छोटे और मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले एक कार्यकर्ता को एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल और तमाम मंत्री गण और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और इस पदभार ग्रहण में उपस्थित हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एनएसयूआई युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के तमाम लोगों का मैं हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. आज हमारी छत्तीसगढ़ में सरकार है और आने वाला विधानसभा चुनाव 2023 हमारे लिए एक चुनौती के रूप में है. हमें इन 3 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो जनहित कार्य जनता के लिए किए हैं, उसको कॉलेज स्कूल औरबूथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है. यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी इसी के साथ आप में सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!