
रायपुर न्यूज़ धमाका /// नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की आज मेरे लिए बहुत गौरव का विषय है की कोरिया जिले के एक छोटे और मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले एक कार्यकर्ता को एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल और तमाम मंत्री गण और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और इस पदभार ग्रहण में उपस्थित हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एनएसयूआई युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के तमाम लोगों का मैं हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. आज हमारी छत्तीसगढ़ में सरकार है और आने वाला विधानसभा चुनाव 2023 हमारे लिए एक चुनौती के रूप में है. हमें इन 3 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो जनहित कार्य जनता के लिए किए हैं, उसको कॉलेज स्कूल औरबूथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है. यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी इसी के साथ आप में सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं

