बॉलीवुड धमाका

जानिए कौन निभाएगा कौन-सा किरदार शूर्पणखा बनीं रकुल, विवेक ओबरॉय बने ‘विद्युतजिह्वा , इंद्र देव की भूमिका में ये एक्टर

30 जुलाई 2026 //

फ़िल्मी न्यूज़ धमाका – रामायण’ के ट्रेलर में रणबीर, यश, साई पल्लवी के अलावा विवेक ओबरॉय, रकुल प्रीत समेत कई बड़े स्टार्स भी नजर आए हैं जिनकी झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। जानिए फिल्म में किस कलाकार को कौन-सा पौराणिक किरदार मिला है

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के शानदार विजुअल्स के साथ इसकी स्टारकास्ट भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर से लेकर यश, साई पल्लवी, सनी देओल और अरुण गोविल तक कई बड़े कलाकार इस पौराणिक महागाथा का हिस्सा हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन-सा कलाकार किस किरदार में नजर आने वाला है।

भगवान श्रीराम: रणबीर कपूर

फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका शांत, गंभीर और प्रभावशाली अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया है

माता सीता: साई पल्लवी

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनकी सादगी और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

रावण: यश

केजीएफ’ स्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। ट्रेलर में उनकी छोटी-सी झलक ने ही दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है

लक्ष्मण: रवि दुबे

टीवी और फिल्म अभिनेता रवि दुबे भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

हनुमान: सनी देओल

हालांकि ट्रेलर में सनी देओल की झलक नहीं दिखाई गई, लेकिन वह फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके किरदार की एंट्री कहानी के आगे बढ़ने के साथ होगी, इसलिए उन्हें ट्रेलर में नहीं दिखाया गया

अरुण गोविल: राम के पिता राजा दशरथ

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अरुण गोविल इस बार अयोध्या के महाराज दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

कैकेयी: लारा दत्ता

अभिनेत्री लारा दत्ता फिल्म में महारानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं। राम के 14 वर्ष के वनवास की कहानी में उनका किरदार बेहद अहम माना जाता है।

शूर्पणखा: रकुल प्रीत सिंह

वहीं, रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार में दिखाई देंगी।

विद्युतजिह्वा: विवेक ओबेरॉय

अभिनेता विवेक ओबरॉय शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अनुभवी अभिनेत्री

मंदोदरी: काजल अग्रवाल
फिल्म में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभा रही हैं।

कौशल्या: इंदिरा कृष्णन
इंदिरा कृष्णन भगवान श्रीराम की माता और महारानी कौशल्या के किरदार में दिखाई देंगी।

जटायु को आवाज देंगे अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। यह किरदार रामायण की कथा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

मंथरा: शीबा चड्ढा
शीबा चड्ढा फिल्म में मंथरा का किरदार निभा रही हैं, जिसकी सलाह पर कैकेयी ने राम के वनवास की मांग की थी।

भरत: आदिनाथ कोठारे
मराठी अभिनेता आदिनाथ कोठारे फिल्म में भगवान राम के भाई भरत के किरदार में नजर आएंगे।

इंद्र देव: कुणाल कपूर
अभिनेता कुणाल कपूर इस फिल्म में देवराज इंद्र का किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी के महत्वपूर्ण देव पात्रों में शामिल हैं।

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन कंपनी ने किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब ₹4000 करोड़ बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर दर्शकों के बीच आएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!