
बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मनकेली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, अब तक एक नक्सली को जवानों ने मार गिराया है।
लगातार जारी है नक्सल ऑपरेशन
- यह मुठभेड़ बीजापुर थाना क्षेत्र में हो रही है।
- शुक्रवार को गंगालूर इलाके में भी मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे।
- शनिवार को फिर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।
कांकेर में नक्सल स्मारक ध्वस्त
इसी बीच कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के वाट्टेकल जंगल में बीएसएफ जवानों ने 14 फीट ऊंचे नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया है। यह स्मारक बीते साल मारे गए नक्सली नेता नागेश की याद में बनाया गया था।
बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
- अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
- मौके से INSAS और SLR राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं।
- इलाके में DRG और STF के जवान रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं।
