छतीसगढ़जांजगीर

कट्टे की नोक पर 7 लाख की लूट: जांजगीर में व्यापारी से नकाबपोश बदमाशों ने लूटा कैश, पुलिस के हाथ 12 घंटे बाद भी खाली

जांजगीर न्यूज धमाका – जिले में शनिवार रात हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नैला के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने खाद और राइस मिल कारोबारी अरुण अग्रवाल से कट्टे की नोक पर 7 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी अरुण अग्रवाल शनिवार रात अपने व्यवसाय से कैश कलेक्शन लेकर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। करीब रात 9:30 बजे नैला के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका, कट्टा दिखाकर डराया और धक्का देकर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस वारदात के बाद से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!