
रायपुर न्यूज धमाका – यात्रियों को अब रायपुर रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट (अनारक्षित टिकट) लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने हाई-टेक पहल करते हुए यहां टीटीई को मोबाइल UTS टिकटिंग उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इसके जरिए टीटीई सीधे यात्रियों को टिकट जारी कर सकेंगे।
हालांकि यह सुविधा केवल टिकट काउंटर के पास ही उपलब्ध होगी, ट्रेन के अंदर या प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को टिकट नहीं दिया जाएगा।
डीआरएम रायपुर ने 5 टीटीई को इस हाई-टेक डिवाइस से लैस किया है। सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनारक्षित टिकट केंद्र को आरक्षण केंद्र में मर्ज करने और स्टेशन पर एटीवीएम मशीनें लगाने की योजना भी है, ताकि यात्री आसानी से टिकट ले सकें।
