
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके (पिता रतन लाल उईके), ग्राम अवारी (ब्लॉक डौंडी) के निवासी हैं और वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। महिला आरक्षक का आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात डिप्टी कलेक्टर से हुई थी। इस दौरान उन्होंने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दिलीप उईके मुकर गए और दूरी बनाने लगे। इससे आहत होकर महिला आरक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोप गंभीर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



