जगदलपुरछत्तीसगढ

बस्तर दशहरा : पूरे शहर की निगरानी 161 कैमरों से हो रही

जगदलपुर न्यूज़ शहर के अलग-अलग प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से 161 कैमरे लगाए गए हैं। ये सभी कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े हुए हैं। शहर के चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, कुम्हारपारा चौक, एनएमडीसी चौक, पनामा चौक, अग्रसेन चौक, झंकार चौक, गुरुगोविंद सिंह चौक, धरमपुरा मार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और चालू हैं। इसके अलावा दशहरा पर्व के मुख्य स्थल सिरहासार चौक, गोलबाजार चौक, मिताली चौक में भी कैमरे लगे हुए हैं और काम कर रहे हैं। इन कैमरों से रात में भी साफ तस्वीरें कैद हो रही हैं।

अफसरों ने बताया कि बस्तर दशहरा उत्सव में संभाग के अलग-अलग परगना और गांव से हजारों की संख्या में मांझी, चालकी, पुजारी, पटेल एवं ग्रामीण शिरकत करते हैं। इसी प्रकार बस्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक, विरासत और सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाले बस्तर दशहरा उत्सव को देखने लिए देश-विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक जगदलपुर पहुंचते हैं।ऐेसे में पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने आईजी और एसपी ने शहर भ्रमण कर बस्तर दशहरा बन्दोबस्त प्लॉन का अवलोकन कर किया। दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अफसरों ने सिटी कन्ट्रोल रूम में स्थापित किये गये सीसीटीवी मॉनिटरिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। इधर कंट्रोल रूम में लगे बड़े स्क्रीन के सामने बैठकर कुछ पुलिस वाले राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!