छतीसगढ़जशपुर

जशपुर: मामूली विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर मां की हत्या, कुछ घंटों में गिरफ्तार

जशपुर न्यूज धमाका – जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तुमला थाना क्षेत्र में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

मृतिका की पहचान दशमती बाई, निवासी ग्राम गौरीघाट (थाना फरसाबहार) के रूप में हुई है। 6 अगस्त की दोपहर वह अपने बेटे कमल राम के साथ भाई के घर फरसाबहार आई हुई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे आंगन में मां-बेटे के बीच पारिवारिक विवाद हुआ, जो बढ़कर हिंसक रूप ले लिया।

कमल राम ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से दशमती बाई की गर्दन पर लगातार कई वार कर दिए। मौके पर मौजूद मृतिका का भाई चिल्लाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

तुरंत कार्रवाई

सूचना मिलते ही तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया। पुलिस ने चंद घंटों में कमल राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी जेल भेजा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!