छतीसगढ़सूरजपुर

दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम : 10 दिन जीने के लिए लड़ी मासूम, फिर थम गईं सांसें, बाल संप्रेक्षण गृह में आरोपी

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 10 दिन पहले 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना में पीड़िता ने रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना खड़गवां चौकी क्षेत्र की है, जहां 1 जून को पीड़िता, जो अपने माता-पिता के साथ नानी के घर आई थी। उसके साथ उसी गांव के एक नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म किया था।

घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने 6 दिन तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं इलाज के दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। फ़िलहाल, पूरे मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!