
बालोद न्यूज़ साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि ग्राम पड़कीभाट बुधवार देर रात दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदेही नशीली दवाई को बिक्री करने के लिए आये हुए है आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा संदेहियों से पूछताछ किया गया, जिसमें एजाज अहमद के के पास से काले रंग के बैग में रखे दवाईयां 1089 नग, शोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से रखी दवा, समीर खान के पास रखे संतरे रंग के पालीथीन में रखी टेबलेट की कुल 320 टेबलेट, सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर बाइक को जप्त किया गया औषधि निरीक्षक श्रीमति जागेषश्वरी साहू केने लेबल में अंकित दवाई के नाम के आधार पर देखकर ,पढ़कर पहचान कर दवाई की पहचान एनआरएक्स के रूप में की गई. जो एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 की सूची अनुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी पदार्थ का होना पाया गया. पंचनामा के आधार पर धारा -22(ग) एनडीपीएस, 34 भादवि कायम कर प्रकरण के 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है


