कोंडागांव

पहुंचविहीन ग्राम टीमेंनार में महिला जागृति शिविर का हुआ आयोजन शिविर के साथ स्थानीय व्यंजन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। खेल खेल में गा्रमीण महिलाओं को किया गया स्वास्थ व महिला अधिकारों के प्रति जागरूक।

ग्राम पंचायत छोटेउसरी के आश्रित पहुंचविहीन वनांचल ग्राम टीमेंनार में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया।

कोंडागांव न्यूज़ धमाका गांव-गांव की महिलाओं को अपने अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला जागृति शिविर जिले भर में आयोजित किये जा रहे है। जिसके तहत् बुधवार को जिले के ग्राम पंचायत छोटेउसरी के आश्रित पहुंचविहीन वनांचल ग्राम टीमेंनार में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, शासकीय योजनाओं, गर्भावस्था से लेकर 6 साल तक के बच्चों के उचित देखभाल, संतुलित आहार, पोषण जागरूकता, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी गई।
रखी गयी स्थानीय व्यंजन बनाओं स्पर्धा – इस शिविर में महिलाओं को जागरूक करने के अलावा उनके लिए स्थानीय व्यंजनों के निर्माण की प्रतियोगिता एवं स्थानीय खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीमेंनार जाने के लिए पक्के मार्ग के न होने के कारण शिविर के लिए दल मोटरसाइकिल द्वारा कच्चे रास्तों एवं नालों को पार कर पहुंचे ।
दल में सामिल रहे ये – इस दल में सेक्टर पर्यवेक्षक लक्ष्मी साहू, उप सरपंच रमेश कोर्राम, ग्राम सचिव पंचू पोयाम, शिक्षक मिट्ठू नाग, एएनएम नागेश्वरी, चाइल्ड लाइन टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं एनजीओ साथी संस्था के समाजसेवी युवा उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!