छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल से 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी, सरकंडा से देर रात पकड़ा गया

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के मामले में बंद कैदी राजा गोंड सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 22 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, जबकि देर रात पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया।

करंट से घिरी दीवार भी नहीं रोक सकी कैदी को

हैरानी की बात यह है कि जेल परिसर की दीवार करंट युक्त है, फिर भी आरोपी उसे पार कर गया। यह घटना 8 जून की शाम की है जब राजा गोंड चुपचाप जेल की दीवार पर चढ़कर बाहर निकल गया। गार्डों को उसकी फरारी की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस को 112 नंबर पर मिली सूचना

एक आम नागरिक द्वारा 112 नंबर पर दी गई सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को सरकंडा इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया।

कैदी की पहचान

  • नाम: राजा गोंड
  • मूल निवासी: ग्राम गतौरा, थाना मस्तूरी
  • अपराध: चोरी का मामला

जेल प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करंट से लैस दीवार और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कैदी का फरार होना कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!