छतीसगढ़बालोद

नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बची महिला अफसर… जगदलपुर जाते वक्त हुआ हादसा

बालोद न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा कि, नायब तहसीलदार खुशबु नेताम छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुईं थी। इसी बीच वापस जगदलपुर जाते वक्त यह हादसा हुआ। यह घटना बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के पास ग्राम पड़कीभाट के पास हुई है। इस भीषण हादसे में गनीमत ये रही की दूसरी तरफ से कोई वाहन नही आ रहा था, वरना कार में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे के वक्त राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला अफसर को दुर्घटनाग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में महिला अफसर को सामान्य चोटे आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में घटित हुई। बताया जा रहा है कि अरौद निवासी खुशबू नेताम अपनी मां को बालोद छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। जिस स्थान पर ये हादसा हुआ, वहां से कुछ दूरी पर गडढे में पानी भरा हुआ था। गनीमत रही कि ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त कार में से नायब तहसीलदार को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुशबू नेताम वर्तमान में जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ हैं। वह अवकाश पर अपने गृहग्राम अरौद आई हुई थीं। यहां से लौटन के दौरान ये हादसा हो गया। उधर इस दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य वाहन को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार सवार नायब तहसीलदार को सामान्य चोट आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!