छतीसगढ़दुर्ग

नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर….

 दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में एक ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे 6 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अस्पताल ले जाते समय 1 महिला ने भी दम तोड़ दिया. वहीं परिवार 4 घायल सदस्यों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर समय पर सहायता मिलती, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी. 

पुलिस के अनुसार, गर्मी के चलते पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर आई और उन्हें कुचल दिया. इस हादसे 8 वर्षीय बच्ची संतोषी निषाद की मौत हो गई जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था, इसके चलते वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका.

वहीं इस हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने रास्ता जमकर विरोध प्रकट किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना लोग को लेकर अभी भी गांव में तनाव का माहौल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!