छतीसगढ़रायगढ़

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां-बेटी को मौत के घाट उतारा…

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। मां-बेटी की लाश घर के बरामदे में मिली है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, डाॅग स्क्वायड की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है। वहीँ, पुलिस ने घटना स्थल को पुलिस ने सील कर दिया है।

दरअसल, घटना पुसौर थाना के पुसौर गांव की है। आज सुबह गांव में रहने वाली उर्मिला सौरा 45 वर्ष और उसकी पुत्री 25 वर्ष की लाश घर के बरामदे में मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे एक से अधिक थे। आरोपियों ने मां बेटी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना स्थल के चारों तरफ खून के छींटे मिले है। मर्डर की सूचना के बाद एसपी रायगढ़ समेत पुलिस के आला अधिकारी व डाॅग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। फिलहाल हत्या का कारण क्या था और आरोपियों ने किस वजह से डबल मर्डर को अंजाम दिया है। इसकी जांच की जा रही है।

इधर, पुलिस जांच में पता चला है कि मृतिका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी। मृतिका की छोटी बेटी घटना के समय घर पर नही थी। वो डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। कहा जा रहा है कि छोटी बेटी घर पर नहीं थी, इसी वजह से उसकी जान बच गई। नहीं तो उसे भी आरोपियों ने मार दिया होता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!