छतीसगढ़कांकेर

लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 72 लाख की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर न्यूज धमाका – जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 72 लाख रुपए के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. पूरे गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छत्तीसगढ़ के अलग- अलग जगहों से 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 50 प्रतिशत राशि का सौदा कर लोन की किस्त पटाने का झांसा दिया था. इस मामले में कई बैंक और फाइनेंस कंपनी की भूमिका भी नजर आ रही है. पुलिस इनकी भी जांच कर रही है.

दरअसल 3 दिन पहले चारामा के एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरवी कंपनी अम्बिकापुर, स्पश एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर व अन्य द्वारा अधिक से अधिक लोन दिलाने का झांसा दिया गया. कहा गया कि लोन से निकाली गई राशि में 50 प्रतिशत राशि संबंधित को जमा करने होंगे और 50 प्रतिशत राशि कंपनी द्वारा जमा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

लोन की 50 प्रतिशत राशि लेने के बाद भी आरोपियों ने राशि जमा न कर धोखाधड़ी की. लगभग 28 लोगों से 3 करोड़ 72 लाख रुपए की ठगी की गई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस अब विभिन्न बैंक व उनके कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल शेयर मार्केट में किया करते थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!