छतीसगढ़कवर्धा

चरित्र शंका में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा न्यूज धमाका – चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी फूलवंती पर बेरहमी से चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला के पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं।

गंभीर हालत में ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!