छतीसगढ़बलरामपुर

मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत, 3 घायल

CG Breaking News : मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत, 3 घायल

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!