छतीसगढ़सूरजपुर

पैसा डबल करने का झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रकम डबल करने के नाम पर लोगों को लाखों का चुना लगाने वाले फरार बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह ने पैसा डबल करने के नाम पर कई लोगों को झांसे में लिया और उनसे लाखों की ठगी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय केतका रोड निवासी विशाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, असफाक उल्लाह ने 35 दिन में पैसा डबल करने का झांसा दिया जिसके बहकावे में आकर उसे 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किया। इसके बदले में असफाक ने 10 लाख रुपये का चेक दिया। काफी समय बीतने के बाद भी असफाक ने पैसा वापस नहीं किया और टालमटोल करने लगा। इसके बाद विशाल गुप्ता ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

पीड़ितों की शिकायतों के बाद हरकत में आई पुलिस 

वहीं दूसरे मामले में मानपुर निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरीफ उल्लाह और 5 लोगों ने 52 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तीसरे मामले में मानपुर सूरजपुर निवासी फरहत नाज ने थाना सूरजपुर 60 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर कुल 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतों को गंभीरता से लेकर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। अशफाक उल्लाह को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि उसके पिता को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!