छतीसगढ़रायपुर

रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में युवक की पिटाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर में चार-पांच लड़कों के गुट ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक पर ईंट फेंककर भी हमला किए हैं। इस दौरान जब युवक जान बचाने नेशनल हाइवे किनारे नरेश इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसा तो आरोपी वहां भी घुस गए। युवक से बांस के डंडे से जमकर मारपीट की। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात पौने 9 बजे की है। इस दौरान वहां पर हंगामा की स्थिति बनी रही। बदमाशों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा कर उसे घेर लिया। सभी के हाथ में बांस के डंडे और ईंट थे। वे लगातार युवक पर वार करने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान उनके बीच गाली-गलौज होने पर शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया। इसी बीच आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को बचाने के लिए डंडों को अपने हाथ में पकड़ रहा था, लेकिन इस दौरान कुछ देर तक मारपीट करने के बाद युवक जान बचाने के लिए शोरूम में घुस गया। आरोपी भी शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम के अंदर भी युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की। शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर की ओर भागे। कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया। घटना के बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विडियों में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना तेलीबांधा एवं न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विडियों में दिख रहे आरोपियों की पहचान करते हुये उनकी पतासाजी कर गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 759/24 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया। दो पक्षों में पुरानी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

01 संतोष यादव पिता पवन उर्फ पुनउ यादव उम्र 36 साल निवासी काशीराम नगर सुलभ शौचालय के पास थाना तेलीबांधा रायपुर। 02 अन्नू यादव उर्फ बिल्लू पिता विजय यादव उम्र 24 साल निवासी श्याम नगर मेहरपारा थाना तेलीबांधा रायपुर। 03. राज सिंह बिसेन पिता दिलदार सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी न्यू राजेंद्र नगर रायपुर। 04. वीर सिंह पिता राज सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पुराना राजेंद्र नगर गोवर्धन चौक थाना सिविल लाईन रायपुर। 05. अभय सारथी पिता स्व. सूरज सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!