उत्तरप्रदेश

ब्रेकिंग खबर : मृतक किसानों के आश्रितों को नौकरी, 45 लाख का मुआवजा , प्रशासन ने की घोषणा

खीरी न्यूज़ किसानों ने प्रशासन के सामने चार मांगें रखीं हैं. जिसमें पहली मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए, अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार किया जाए, तीसरी मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ का मुआवजा मिले और चौथी मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी मिले  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है. इसको लेकर प्रशासन ने मृतक के आश्रितों को नौकरी, 8 दिन में आरोपियों की अरेस्ट, मृतक के परिजनों को 45 लाख रुपए का मुआवजा, घटना की न्यायिक जांच होगी और घायलों को 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है रविवार को लखीमपुर खीरी में मारे गए 4 किसानों के परिवारों को यूपी के एडीजी (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सरकार की तरफ से मृतक किसान के परिजनों को 45 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे. किसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!