छतीसगढ़बलौदाबाजार

झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – ग्राम रवान में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट के कोल ब्लाक के बगल से बह रहे नाले के पास झाड़ियों में आज अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. शव की शिनाख्ती की जा रही है.

शव के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई भी कपड़ा नहीं है. शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल अज्ञात व्यक्ति कौन है उसका पता नहीं चल रहा है. आशंका यह भी है कि अंबुजा अडानी सीमेंट में बाहरी मजदूर बड़ी संख्या में काम करने आए हैं. कहीं उसमें से कोई गुमशुदा तो नहीं है. फिलहाल कोतवाली पुलिस थाने में गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट और आसपास के थाने में सूचना भिजवाकर परिजनों की पतासाजी में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!