छतीसगढ़रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के निवासी निशांत जायसवाल कौन बनेगा करोड़पति शो में हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलत नजर आएंगे

 रायगढ़ न्यूज धमाका – रायगढ़ के सुभाष नगर निवासी निशांत जायसवाल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में दिखाई देने वाले हैं। रेशम विभाग धरमजयगढ़ में सरकारी कर्मचारी निशांत जायसवाल अपने परिवार के साथ ही पूरे रायगढ़ शहर का नाम रोशन किया है। 

हरिभूमि डाट काम से बातचीत में निशांत ने कहा कि, सरकारी नौकरी के साथ मैंने हमेशा से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है। केबीसी में जाना और अमिताभ बच्चन सर से मिलना मेरा सपना था, जो अब पूरा हो गया है। निशांत का वर्षों पुराना सपना था कि, वे महानायक अमिताभ बच्चन से मिलें और उनके साथ KBC के मंच पर खेलें। यह सपना तब साकार हुआ जब उन्होंने अप्रैल महीने में केबीसी की प्रक्रिया में भाग लिया और कई कठिन चरणों को पार कर शो के लिए चुने गए।

मां के साथ पहुंचे हैं मुंबई

निशांत ने बताया कि केबीसी से मुंबई आने के लिए कॉल मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा पल था। वह अपनी मां के साथ मुंबई पहुंचे और शो में हिस्सा लिया। निशांत का कहना है कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। निशांत की मां ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया अमिताभ बच्चन से मिलना किसी सपने जैसा था। मेरे बेटे ने यह सपना पूरा किया और हमें उस पर गर्व है।

18 नवंबर को प्रसारित होगा शो

सोनी पर KBC 18 नवंबर को निशांत का एपिसोड प्रसारित होगा जिसे लेकर उनके परिवार और दोस्तों में उत्साह है। रायगढ़ के लोग भी निशांत की इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं और बेसब्री से शो देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!