छतीसगढ़बिलासपुर

देवर और भाभी के बीच थे अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो मां ने मारा-पीटा और धमकाया, महीनों गुमसुम रहा मासूम

बिलासपुर न्यूज धमाका – सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। महिला के बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर महिला और उसके देवर ने बालक की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद भी देवर और भाभी की हरकतें नहीं थमीं। बेटे को लगातार धमकाते रहे। इसके बाद महिला के पति को भी अवैध संबंध की भनक लग गई। अब पति ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पति ने भी महिला को देवर के साथ देखा

इस बीच, पति ने भी चचेरे भाई के साथ पत्नी के साथ आपत्तिजनक में देख लिया। पति ने विरोध किया तो भी महिला और चचेरे भाई ने गाली-गलौज की। इस पर दुकान संचालक ने अपने ससुर को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी। ससुर को पूरी जानकारी देने के बाद महिला को मायके भेज दिया गया।

महिला को मायके भेजे जाने के महीनों बाद तक बड़ा बेटा गुमसुम रहता था। पति और परिवार के अन्य लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि बेटे को अवैध संबंध के बारे में पहले से जानकारी थी। बालक ने पिता को बताया कि मां और चाचा आए दिन मिलकर गलत काम करते थे।

बेटे ने कहा चाचा और मां मुझे मारते थे

बेटे ने बताया कि पहली बार जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो मां और चाचा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वे आए दिन बालक की पिटाई करते थे। घटना से बालक अब भी सदमे में है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!