छतीसगढ़अंबिकापुर

ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा 1100 वोल्ट का झटका, गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

अंबिकापुर न्यूज धमाका – हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा में घटित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल युवक का नाम रघुवीर खलखो बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक का चप्पल सुधारते समय गिर जाता है, जिससे लगने वाला करंट से युवक सीधे जमीन पर गिरता है.

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. इसके पहले भी वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ चुका था, लेकिन गनीमत रही कि वह बच निकला. लेकिन अबकी बारकरंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. सवाल यह भी है कि जो लोग उसके साथ थे, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की, केवल वीडियो बनाते रहे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!