छतीसगढ़लोरमी

नाबालिग का शारीरिक शोषण : शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी

लोरमी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के लोरमी पुलिस ने नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर घर पर रखा था। इस दौरान वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

दरअसल यह पूरा मामला चेचानडीह थाना क्षेत्र का है। जहां के सुनउ राम मैना ग्राम ने 24 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में सुनउ ने बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति घर से बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

नाबालिग को घर में बनाया था बंधक 

जांच के दौरान पाया गया की ग्राम विजराकछार चौकी खुडिया में आरोपी देवसिंह उर्फ संलीप के घर में नाबालिग अपहता को रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करना पाया गया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी देवसिंह के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद उसे 
न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!