छतीसगढ़भिलाई

चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार : मटन की सब्जी नहीं दी तो चाकू से गले पर किया था वार, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Arrested accused

बिलाईगढ़ न्यूज धमाका – सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां थाना अंतर्गत पेंड्रावन रोड में चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने का आरोपी 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। सरसीवां थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि, उच्च अधिकारियों के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश मिले हैं। इसके बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मटन की सब्जी नहीं देने पर चाकू से काटा गला 

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, पीड़ित नेतराम केसरिया अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मिरौनी डैम गए थे। जहां उनके द्वारा मटन सब्जी बनाया गया था। सरसीवां निवासी आरोपी सोनू साहू भी अपने मित्र के साथ पिकनिक स्थल पहुंचा। उसने शराब पीने के लिए मटन की सब्जी की मांग की, मटन की सब्जी नहीं देने पर वहां वाद- विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद आरोपी उस समय तो साथी के साथ वहां से निकल गया और पेंड्रावन रोड में नेतराम केसरिया और उनके साथियों का आने का इंतजार किया। 

कार रुकवाकर गले में मारा चाकू

जैसे ही उनके साथी पेंड्रावन रोड पहुंचे तब उनके कार को इशारा देकर रुकवाया और आरोपी ने धारदार चाकू से नेतराम केसरिया के गले पर वार कर उसे घायल कर दिया। आनन- फानन में नेतराम केसरिया को सरसीवां अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू साहू फरार हो गया था, जिसको कड़ी मशक्कत के बाद सरसीवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है वहीं घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!